Monday, March 18, 2013

भारत यात्रा पर पुर्नविचार करे नागरिक : आस्ट्रेलिया

प्रदीप उपाध्याय
 आस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। आस्ट्रेलियाई प्रशासन का कहना है कि भारत की यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। उनके मुताबिक नई दिल्ली मुंबई और ऐसे ही देश के बड़े शहर घुमने के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। यहां आतंकी हमलें तो है ही साथ ही अपराध और नागरिक अंसतोष बहुत अधिक है। आस्ट्रेलियाई विदेश व व्यापार विभाग द्वारा जारी इस एडवाइजरी में अपने नागरिको को भारत यात्रा को टालने या स्थगित करने को कहा गया है और यदि यात्रा को नहीं टाला जा सकता तो नागरिकों को अत्याधिक सावधान रहने को कहा है।
   ये तो बात हुई आस्ट्रेलियाई प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी की। अब हम बात करते है भारत के रूख की। नागरिक असंतोष की बात कहने वाले आस्ट्रेलियाई प्रशासन को याद नहीं होगा कि उसके देश में भारतीय लोगों को किन-किन मुसिबतों का सामना करना पड़ा था। संकुचित मानसिकता की वजह से कई भारतीय नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था और आज आस्ट्रेलिया भारत में नागरिक असंतोष की बात कह रहा है।

No comments: